@जे0 के0…..

Sonbhadra। पिपरी थाना क्षेत्र के मड़ैया कुरलीहवा गांव के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में राहगीर घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई थी। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।





