संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर से रेणुकूट जा रही यात्री बस सेवका मोड़ से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर बाए से दाए सड़क पटरी के नीचे उतरने से बस का अगला हिस्सा धस गया जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार और अफरा तफरी मच गया। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामुली चोटे आई है। मौके पर आसपास के लोग पहुंच कर लोगो की मदद की।
प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया की सीट से ज्यादा यात्री बस में सवार थे जो दूसरे बस में सवार होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
आए दिन बीजपुर से रेणुकूट चल रहीं यात्री बसों में ओवरलोड यात्री लेकर सुबह शाम तेज रफ़्तार से चालक बस चलाते है जिसके कारण बस में सवार यात्रियों की जान जोख़िम में अटकी रहती है। इन बसों में न तो यात्रियों को टिकट दिया जाता और न ही सुरक्षा का कोई जिम्मा बस चालकों नही रहती।

चालक अपने अनुसार कही धीरे तो कही तेज रफ़्तार से बस चलाते है। इन पर सुरक्षा के दृष्टी से कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं देता।
इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया की अभी कोई हताहत या घायल का सूचना नही मिला है।





