• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 51वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..


..नई टीम ने ली सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण की शपथ


लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 51वां शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी के नेतृत्व में एक होटल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आशु सिंह ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की।

समारोह में उप मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़, उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय श्याम बाबू तथा पीडीजी लायन जेएन श्रीवास्तव और पीडीजी हरीश अग्रवाल ने लायंस क्लब राबर्ट्सगंज की नवनिर्वाचित टीम को शपथ दिलाई।

अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक और कोषाध्यक्ष पवन कुमार जैन सहित पूरी टीम ने पद एवं सेवा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।

समारोह में लायंस क्लब ओबरा और लायंस क्लब राबर्ट्सगंज कैमूर के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन दया सिंह ने शेरो-शायरी के साथ किया।

पद ग्रहण समारोह के चेयरमैन पुनीत जैन और किशोरी सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विमल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी के कर-कमलों से एक जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राई साइकिल भी भेंट की गई। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि लायंस क्लब सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने स्वरुचि भोज का आनंद लिया। समारोह में परमेश जैन, विमल जेसी, जोन चेयरपर्सन अश्वनी मिश्रा, बृजेश तिवारी, अजीत जायसवाल, अमित जायसवाल, रीता अग्रवाल, राधिका सिंह सहित बड़ी संख्या में क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

डाला. विशैले जन्तु के काटने 32 वर्षीय युवक की हुआ मौत

Next Post

ओबरा. आपसी बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने शिकायत

Next Post

ओबरा. आपसी बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.