मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराज नगर में बुधवार की सुबह आपसी बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गजराज नगर निवासी रीना चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर उनकी सास रमावती, बेटे मनीष और पुत्रवधू काजल ने लाठी-डंडों से उनकी और उनके पति दिनेश चौरसिया की पिटाई कर दी।

वहीं दूसरे पक्ष की काजल चौरसिया ने अपनी तहरीर में बताया कि आपसी बंटवारे को लेकर बुधवार की सुबह रीना चौरसिया और उनके पति दिनेश ने उनकी और उनके पति मनीष की पिटाई की।

दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
