• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. विशैले जन्तु के काटने 32 वर्षीय युवक की हुआ मौत

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी…..


चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला भक्सीहवा में विषैले जन्तु के काटने से एक युवक की मौत हो गई। वह अपने घर से खाना खाकर पाही पर सोने के लिए जा रहा था, इसी दौरान विषैले जन्तु ने उसे काट लिया।

चोपन के कोटा गांव के भक्सिहंवा टोला निवासी 32 वर्षीय मन्नू लाल गोंड पुत्र पतिराज गोंड बुधवार की रात 12 बजे घर से खाना खाकर कुछ दूरी पर स्थित अपने पाही पर सोने के लिए जा रहा था।

वह घर से कुछ दूर रास्ते में ही पहुंचा था, इसी दौरान उसे किसी विषैले जन्तु ने काट लिया।इसके बाद युवक रास्ते से ही वापस अपने घर लौट आया। घर आकर उसने विषैले जन्तु के काटने की बात परिजनों से बताई, इसके बाद वह अचेत हो गया। युवक के अचेत होते ही आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए साधन की व्यवस्था करने लगें तब तक युवक की घर पर ही मौत हो गई।

युवक के मौत होने की जानकारी चोपन पुलिस को कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Previous Post

केकराही. सरदार वल्लभ भाई पटेल आईटीआई परिसर में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजनोत्सव

Next Post

सोनभद्र. लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 51वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Next Post

सोनभद्र. लायंस क्लब राबर्ट्सगंज का 51वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.