• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 7, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. बदलते मीडिया परिदृश्य में प्रभावी संचार और जनसंपर्क पर एनटीपीसी सिंगरौली में संवाद

JK Gupta by JK Gupta
July 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

— के. एम. प्रशांत ने साझा किए प्रभावी जनसंपर्क एवं मीडिया प्रबंधन के व्यावहारिक सूत्र

एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मचारी विकास केंद्र में “बदलते मीडिया परिदृश्य में प्रभावी संचार और जनसंपर्क” विषय पर संचार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता एनटीपीसी लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक (नैगम संचार) के. एम. प्रशांत थे, जिन्होंने प्रभावी संचार, मीडिया संबंधों तथा बदलते डिजिटल युग में जनसंपर्क की बदलती भूमिका पर अपने समृद्ध अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए।

अपने व्याख्यान में श्री प्रशांत ने कहा कि आज के सूचना-प्रधान युग में केवल सूचना देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विश्वसनीय, समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील संवाद ही किसी भी संगठन की वास्तविक पहचान बनाता है। उन्होंने बताया कि डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया तथा पारंपरिक मीडिया के बीच समन्वय स्थापित कर सकारात्मक जनविश्वास निर्मित किया जा सकता है। उन्होंने क्राइसिस मीडिया प्रबंधन, कंटेंट निर्माण, संस्थागत ब्रांडिंग तथा जनसंपर्क की नैतिकता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

डॉ. ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रभावी संचार किसी भी संगठन की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में प्रत्येक व्यक्ति को संप्रेषण कौशल विकसित करना आवश्यक है, जिससे संगठन की उपलब्धियों एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली भविष्य में भी संचार एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा। कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण अनुभव-साझाकरण सत्र रहा, जिसमें उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने मीडिया जगत के अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए।

उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता, जनसरोकारों, समाचारों की विश्वसनीयता, डिजिटल मीडिया की चुनौतियों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली एवं स्थानीय मीडिया के बीच बेहतर समन्वय, सकारात्मक संवाद तथा समाजहित के मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी सार्थक चर्चा हुई। श्री प्रशांत ने एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आयोजित इस सार्थक पहल की सराहना करते हुए कहा कि संवाद, विश्वास और पारदर्शिता ही किसी भी संस्थान की दीर्घकालिक सफलता के मूल आधार हैं।

कार्यक्रम का सफल समन्वय राहुल प्रसाद, उप महाप्रबंधक (कर्मचारी विकास केंद्र) द्वारा किया गया। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कर्मचारी विकास केंद्र द्वारा आगामी सत्रों में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनटीपीसी कर्मचारियों, अधिकारियों तथा विभिन्न हितधारकों के लिए प्रभावी संचार, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क एवं व्यवहार कौशल से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रशिक्षण सत्र एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

Previous Post

मुख्यालय. खसरा गायब होने का रहस्य बरकरार, विपक्ष उठा रहा सवाल

Next Post

चूर्क. लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, चुर्क क्षेत्र के मुसही गांव में हड़कंप

Next Post

चूर्क. लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, चुर्क क्षेत्र के मुसही गांव में हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मधुपुर. किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन
  • चूर्क. लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, चुर्क क्षेत्र के मुसही गांव में हड़कंप
  • शक्तिनगर. बदलते मीडिया परिदृश्य में प्रभावी संचार और जनसंपर्क पर एनटीपीसी सिंगरौली में संवाद
  • मुख्यालय. खसरा गायब होने का रहस्य बरकरार, विपक्ष उठा रहा सवाल
  • मुख्यालय. कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा को पुलिस ने रोका, हुई नोंकझोंक

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मधुपुर. किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन
  • चूर्क. लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, चुर्क क्षेत्र के मुसही गांव में हड़कंप

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.