संवाददाता@संजय सिंह….

जनपद के चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुसही गांव में लोगों को आसान शर्तों पर लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में पीड़ित न्याय की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कम ब्याज दर पर जल्द लोन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर लोगों से विभिन्न मदों के नाम पर धनराशि जमा कराई।

लंबे समय तक लोन न मिलने और आरोपियों से संपर्क न होने तथा लोगों से पैसा लेने वाले व्यक्ति को किराए के घर में ताला लगाकर फरार होने पर लोगों को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों और पुलिस से किया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे मामले में मुसही निवासी दिनेश मौर्या से 65000, परमेश्वर यादव से 27000, जाडावती देवी से 28000, मोहन से 20000, अजय से 23000, विनय पटेल से 20000 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। ऐसे ही वह व्यक्ति कई लोगों से लोन के नाम पर जमीन दिलाने के नाम पर फ्रॉड किया है।

पीड़ितों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दिए जाने की बात सामने आ रही है। चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कराई जाऐगी पुलिस पीड़ितों की पूरी सहायता करेगी पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगी





