• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हिण्डालको के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह का सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में चयन

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— रेणुकूट के रवि सिंह का CBSE नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में चयन


Sonbhadra। जनपद के रेणुकूट निवासी रवि सिंह, पुत्र स्व० महामाया प्रसाद सिंह, रवि सिंह जो हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के विभाग ब्वायलर को-जेनरेशन में कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वानडो खिलाड़ी रवि सिंह का सीबीएसई नेशनल ताईक्वानडो चैंपियनशिप-2026 में नेशनल रेफरी के रूप में चयन हुआ है।

प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल जटल पानीपत हरियाणा में आयोजित किया जाएगा। रवि सिंह ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल कर देश और हिण्डालको रेनुकूट का गौरव बढ़ाया है। वे कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

खिलाड़ी के रूप में शानदार प्रदर्शन के बाद अब सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में उनकी नियुक्ति उनके खेल अनुभव और उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय है। रवि सिंह नेशनल रेफरी, एनआईएस कोच एवं चौथी डान ब्लैक बेल्ट हैं। वे ताईक्वानडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं।

हिण्डालको में अपनी ड्यूटी के साथ खेल के क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले रवि सिंह की इस उपलब्धि पर हिण्डालको रेनुकूट, सोनभद्र एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous Post

बीजपुर. समूचे क्षेत्र में पूजे गए भगवान आदिशिल्पी

Next Post

सोनभद्र. समाजवादी पार्टी के कार्यालय मनाया गया भगवान विश्वकर्मा जयंती

Next Post

सोनभद्र. समाजवादी पार्टी के कार्यालय मनाया गया भगवान विश्वकर्मा जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.