संवाददाता@रामबली मिश्रा….

बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के निवासी कामेश्वर सिंह 29वर्ष पुत्र राम लक्षण गौड़ रविवार शाम को रिहंद जलाशय में मछली पकड़ने साथियों के साथ गया था। इसी दरमियान शमशान घाट के पास साथियों से कुछ दुरी पर पानी में छलांग लगा दिया। कुछ देर बाद कामेश्वर दिखाई नहीं दिया तो साथी लोग खोजबीन करने लगें और आवाज देने पर भी पता नहीं चला तो लोग समझे की घर चला गया होगा।
जब घर पर भी नहीं मिला तो फिर खोजबीन करने लगें और लोग कयास लगाने लगे की कही चला गया होगा। जब सोमवार को काफ़ी खोजबीन करने के बाद कही पता नही चला तो लोग स्थानीय पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर पहुंचें एस ओ राजेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन कराया लेकिन कही पता नही चला।
तब बैढन सिंगरौली से गोताखोर और एस डी आर एफ मिर्जापुर से भी बुलाया गया। सोमवार की देर शाम गोताखोर कामेश्वर का शव जलाशय से ढूर निकाले। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर शव को एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरि चिकित्साल्य के शीत गृह में रखवा दिया गया।

इस बाबत एस ओ राजेश कुमार सिंह ने बताया की कामेश्वर रिहंद जलाशय में मछली पकड़ने गया था। जिसका शव बरामद कर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्ट के लिए कल भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की मौत कैसे हुई है। प्रथम दृष्टिया डूबने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है।





