मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी….

ओबरा तहसील दिवस के अवसर पर सोमवार को सोनांचल बार एसोसिएशन ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर के सामने बने मैटेरियल रिकवरी सेंटर को हटाने,ओबरा तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय की स्थापना करने तथा अधिवक्ता परिसर में बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
वहीं बार एसोसिएशन के अधिवक्ता नसीम खान ने कहा कि नगर में सुंदरीकरण के नाम पर विभिन्न चौराहों पर बनाए गए वाटर फाउंटेन के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं,इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने जनहित में इन स्थानों का चौड़ीकरण कराए जाने की मांग किया, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी टीम गठित कर संबंधित स्थानों का निरीक्षण कराने और सड़क चौड़ीकरण की दिशा में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान कर नगरवासियों और अधिवक्ताओं को राहत प्रदान की जाएगी।





