Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने गणपति बप्पा का पारंपरिक रीति-रिवाजों से विसर्जन किया. पति महेश बाबू और बच्चों संग बप्पा की सेवा में लीन नम्रता ने सोशल मीडिया पर विसर्जन और पूजा-आरती की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं. नम्रता अपनी पारंपरिक मराठी जड़ों से जुड़े इस त्योहार को हर साल परिवार के साथ मिलकर बेहद धूमधाम से मनाती हैं.
नम्रता शिरोडकर ने परिवार के साथ किया गणपति बप्पा का विसर्जन.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम के साथ गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आईं. परिवार संग उन्होंने पूरी आस्था से बप्पा की पूजा-अर्चना की. तीन दिनों तक घर में भक्तिमय माहौल रहने और बप्पा की सेवा करने के बाद नम्रता ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणेशजी का विसर्जन किया. नम्रता हर साल इस परंपरा को बेहद खास अंदाज में निभाती हैं और उनके घर की गणेश चतुर्थी काफी चर्चा में रहती है.
गुरुवार को नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया के जरिए इस विसर्जन की झलक शेयर की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके बच्चे बेटी सितारा और बेटा गौतम, परिवार के साथ गणपति बप्पा को विदा करते नजर आए. एक झलक में नम्रता अपनी बेटी और बेटे के साथ गणपति की पूजा करती दिखीं. परिवार खूबसूरती से सजाई गई मूर्ति के चारों ओर इकट्ठा नजर आया, जहां फूल और पारंपरिक सजावट की गई थी.
नम्रता शिरोडकर ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
नम्रता ने इससे पहले भगवान गणेश की आरती करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था. एक और तस्वीर में वह अपने पेट्स के साथ गणपति की मूर्ति के सामने चमकीले गुलाबी पारंपरिक परिधान में पोज देती नजर आईं. त्योहार की तस्वीर शेयर करते हुए नम्रता ने लिखा, ‘गणपति बप्पा मोरया… आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’
View this post on Instagram
