• Home
  • Privacy Policy
Friday, June 19, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. पीएम स्वनिधि महोत्सव में लाभार्थियों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र, क्यूआर कोड व परिचय बोर्ड

JK Gupta by JK Gupta
June 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन….

शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 1 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभाकक्ष में एक दिवसीय ‘‘स्वनिधि महोत्सव’’ का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डूडा, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी व्यवसायी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम स्वनिधि योजना का पुनर्गठन एवं विस्तार करते हुए इसे मार्च 2030 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना तथा सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है।

योजना के पुनर्गठन के तहत पहली ऋण किस्त 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये तथा दूसरी किस्त 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। इसके अतिरिक्त तीसरी ऋण किस्त 50 हजार रुपये की होगी तथा दूसरी किस्त का सफलतापूर्वक भुगतान करने वाले लाभार्थियों को 30 हजार रुपये के क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वनिधि महोत्सव के दौरान उपस्थित रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को परिचय बोर्ड, क्यूआर कोड, एलओआर (लेटर ऑफ रिकमेंडेशन) एवं ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों एवं नगर पालिका कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों से अपने-अपने वार्डों तथा विस्तारित क्षेत्रों में कम से कम 25-25 नए आवेदन कराने का आह्वान किया गया। साथ ही पूर्व में ऋण प्राप्त कर चुके सभी वेंडर्स को केंद्र सरकार की आठ विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनकी प्रोफाइलिंग कराने पर जोर दिया गया।

इच्छुक वेंडर्स को नए रोजगार शुरू करने अथवा अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय अथवा सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन करने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सदस्य मनोज चौबे, अनवर अली, परियोजना अधिकारी डूडा सोनभद्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, नगर पालिका के कर्मचारी एवं नगर के रेहड़ी-पटरी व्यवसायी उपस्थित रहे।

Previous Post

अनपरा. चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Next Post

बढ़ई पिता के बेटे ने फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास…कौन हैं कैलेब येरेंकी, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में बनाया महारिकॉर्ड

Next Post
बढ़ई पिता के बेटे ने फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास…कौन हैं कैलेब येरेंकी, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में बनाया महारिकॉर्ड

बढ़ई पिता के बेटे ने फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास...कौन हैं कैलेब येरेंकी, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में बनाया महारिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. राहुल गांधी आज देश की आवाज बने, जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किया वृक्षारोपण: आशु दुबे
  • बीजपुर. गरज तड़क के साथ बारिश के बीच अचानक एनटीपीसी बिजली उत्पादन में आई दिक्कत से मचा हड़कंप
  • सोनभद्र. घर में सो रहा था परिवार, खिड़की के रास्ते घुस गए चोर, दो लाख नकद समेत जेवरात पर किया हाथ साफ
  • बढ़ई पिता के बेटे ने फीफा वर्ल्ड कप में रचा इतिहास…कौन हैं कैलेब येरेंकी, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में बनाया महारिकॉर्ड
  • मुख्यालय. पीएम स्वनिधि महोत्सव में लाभार्थियों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र, क्यूआर कोड व परिचय बोर्ड

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. राहुल गांधी आज देश की आवाज बने, जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किया वृक्षारोपण: आशु दुबे
  • बीजपुर. गरज तड़क के साथ बारिश के बीच अचानक एनटीपीसी बिजली उत्पादन में आई दिक्कत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.