संवाददाता@उमेश सिंह…..

न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस ने डिबुलगंज क्षेत्र से चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे आरोपियों पर शिकंजा कसने में सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथियों पर लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।कई बार नोटिस और समन जारी होने के बावजूद उनके न्यायालय में उपस्थित न होने पर संबंधित न्यायालय ने उनके विरुद्ध वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने डिबुलगंज क्षेत्र में दबिश देकर चारों वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई तथा मेडिकल परीक्षण के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे सभी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी जो न्यायालय के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।
थाना पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालयी आदेशों के प्रभावी अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से भी कानून का सम्मान करने और किसी भी न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।कार्यवाई टीम में थानाध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अशोक सिंह





