संवाददाता@उपेंद्र तिवारी…..

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ये कार्यक्रम भव्य और मनोहारी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कमलेश मोहन( चेयरमैन,दुद्धी नगर पंचायत),विशिष्ट अतिथि अजय कुमार सिंह(प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज,दुद्धी)डॉ संजय कुमार( सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,दुद्धी) व प्रेमशंकर राम (खण्ड शिक्षा अधिकारी, दुद्धी)ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम शुरुआत की घोषणा की। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।खास तौर से लोकनृत्य करमा एवं देवी दुर्गा के स्वरूप में बालिका के भावपूर्ण नृत्य ने उपस्थित जन समुदाय से खूब वाहवाही बटोरी।

खेलकूद में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। खेल शिक्षक दयाशंकर, संजीव, सुनील, लोकपति वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर एआरपी उज्ज्वल मौर्य,रामसूरत,योगेन्द्र यादव, वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन,नीरज कुमार, मुसईराम,अवधेश कन्नौजिया, संतोष सिंह, सदानंद मिश्र, जितेन्द्र चौबे,रविकांत पांडेय, भोलानाथ, चंद्रेश मौर्य,धर्मेंद्र सिंह,श्याम बिहारी चौधरी,मनोज जायसवाल मौजूद थे।

साथ ही रामरक्षा, राजेश झा, लल्लू राम,मो इलियास,मो आजम,प्रवीण द्विवेदी,विजय गुप्ता,हृदय नारायण गिरि,अरुण राय, बृजेश, रमेश, प्रमोद, राहुलरंजन, नौशाद,निरंजन,पीयूष,अनिल,पूजा,वंदना, आदि उपस्थित थे।संचालन जितेन्द्र चौबे,अविनाश गुप्ता और प्रीति चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।