• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘टेम्पो में ले जा रहे थे सिंटा के दस्तावेज’ उपासना सिंह का 2 बड़ी हीरोइनों पर गंभीर आरोप, बॉलीवुड में मचा हड़कंप

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
‘टेम्पो में ले जा रहे थे सिंटा के दस्तावेज’ उपासना सिंह का 2 बड़ी हीरोइनों पर गंभीर आरोप, बॉलीवुड में मचा हड़कंप

[ad_1]

Last Updated:September 11, 2026, 23:26 IST

एक्ट्रेस उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर सिंटा के डॉक्यूमेंट्स हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उपासना का दावा है कि दोनों अभिनेत्रियां एक टेम्पो में सिंटा के अहम दस्तावेज भरकर चुपचाप ऑफिस से बाहर ले जा रही थीं. उन्होंने सूचना मिलने के बाद पुलिस में दोनों हीरोइनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

ख़बरें फटाफट

उपासना सिंह का 2 बड़ी हीरोइनों पर गंभीर आरोप, बॉलीवुड में मचा हड़कंपZoom

फिल्मी सितारों के बीच बढ़े मतभेद.

नई दिल्ली: उपासना सिंह के साथ पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे का मतभेद बढ़ते जा रहे हैं. पहले, उपासना सिंह ने दोनों दिग्गज हीरोइनों पर उन्हें जलील करने का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस एक बार फिर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस उपासना सिंह और सिंटा के दूसरे पूर्व सदस्य पुलिस के साथ बहस करते दिखे. वीडियो में पूर्व प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों और पूर्व वाइस-प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे भी दिखाई दीं.

सिंटा में विवाद के बीच उपासना ने आरोप लगाया है कि पूनम और पद्मिनी एक टेम्पो में सिंटा के डॉक्यूमेंट्स को ऑफिस से बाहर ले जाने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि इस कथित घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. उपासना ने ‘एचटी सिटी’ से बात करते हुए कहा कि उन्हें एक दूसरे एक्टर का फोन आने के बाद स्थिति के बारे में पता चला और वह तुरंत मौके पर पहुंच गईं.

उपासना सिंह ने पुलिस को बुलाया
उपासना सिंह का कहना है कि उन्होंने जानकारी मिलने के बाद पुलिस को बुलाया. जब उनसे पूछा गया कि कि उन्हें डॉक्यूमेंट्स को कथित तौर पर हटाने के बारे में कैसे पता चला, तो वे बोलीं, ‘वहां से गुजर रहे एक एक्टर ने मुझे फोन करके बताया कि क्या हो रहा है. मैं तुरंत वहां पहुंची और पुलिस को बुलाया.’ बाद में सामने आए वीडियो में उपासना और एक्ट्रेस प्रीति एक पुलिस अफसर से कागज वापस करने के लिए कहती दिख रही हैं. उपासना ने यह भी दावा किया कि सिंटा के एक सदस्य ने पहले डॉक्यूमेंट्स को लेकर शक जताया था और फॉरेंसिक जांच की जरूरत पर जोर दिया था.

उपासना सिंह को गड़बड़ा हुआ अंदेशा
उपासना को कुछ गड़बड़ लग रही थी. वे बोलीं, ‘आज मुझे पता चला कि पद्मिनी और पूनम एक टेम्पो में सिंटा के डॉक्यूमेंट्स बाहर ले जा रही थीं.’ एक्ट्रेस की मानें, तो वे बहस के दौरान पुलिस को यह भी बताने की कोशिश कर रही थीं कि चुनाव की मंजूरी के बाद पूनम और पद्मिनी अब सिंटा के ऑफिस में नहीं आ सकतीं. उपासना ने सवाल उठाया कि डॉक्यूमेंट्स को कथित तौर पर क्यों हटाया जा रहा था और दावा किया कि इस कोशिश से ही चिंताएं पैदा हुईं. उन्होंने आरोप लगाया, ‘अपने कारनामों को छिपाने के लिए डॉक्यूमेंट्स ले जाना एक गैर-कानूनी कदम है. हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.’

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 11, 2026, 23:26 IST



[ad_2]

Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सेवा और समर्पण के 25 वर्षों को जनसेवा के संकल्प से जोड़ने का आह्वान

Next Post

एथलेटिक्स में भारत का गोल्डन अंत, सोमन राणा को स्वर्ण, गुलवीर को ब्रॉन्ज, CWG 2026 में मची धूम

Next Post
एथलेटिक्स में भारत का गोल्डन अंत, सोमन राणा को स्वर्ण, गुलवीर को ब्रॉन्ज, CWG 2026 में मची धूम

एथलेटिक्स में भारत का गोल्डन अंत, सोमन राणा को स्वर्ण, गुलवीर को ब्रॉन्ज, CWG 2026 में मची धूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement