संवाददाता@रामबली मिश्रा….

बीजपुर थाना क्षेत्र के मध्य प्रदेश के समीपी बार्डर स्थित सिरसोती से एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को रविवार की सुबह मोटर साइकिल की चोरी के साथ गिरफ्तारी करने में बड़ी सफलता हासिल की है।विभिन्न थाने में विभिन्न मुकदमों संलिप्त शातिर अपराधी को संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कानून के हवाले कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश में अपराधियों एवं वांक्षित अभियुक्तों के गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण शील थी इसी बीच जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के समीपी बॉर्डर स्थित सिरसोती में शातिर हिस्ट्रीशीटर जिसकी तलाश की जा रही हैं वह मौजूद है अगर तत्परता बरतते हुए मौके पर जाया जाय तो गिरफ्तार हो सकता है।

सूचना पर तत्काल जाया गया गया तो उक्त स्थान पर खड़ा संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देख दबे पांव खिसकने लगा संदेह होने पर तत्परता बरतते हुए घेरे बंदी कर दबोच लिया गया।थाने लाकर कड़ाई से पूछ ताछ कि गई तो उसने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की जिसे उसकी निशानदेही पर चार मोटर साइकिल बरामदगी के साथ अभियुक्त रामदिहल प्रजापति पुत्र रामकरण प्रजापति निवासी नेमना जो बभनी,म्योरपुर,बिजपुर थाने में विभिन्न मुकदमों वांक्षित और शातिर हिस्ट्रीशीटर है।
अभियुक्त को बी एन एस की धारा 317,,2,,317,,4,,में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमला कांत पांडेय, प्रधान आरक्षी भानु यादव, आरक्षी राम प्रसाद यादव,हरिश्चंद, महिला आरक्षी रागिनी श्रीवास्तव शामिल रही।





