• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मेधावी परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra । विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से घोरावल ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय मेधावी छात्र-छात्रा चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल के निर्देशन में हुई परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

परीक्षा में कक्षा तीन और पांच के विद्यार्थियों के लिए 40-40 प्रश्नों का प्रश्नपत्र निर्धारित था, जबकि कक्षा छह और आठ के लिए 50-50 प्रश्न पूछे गए। सभी कक्षाओं के लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित किए गए थे। परीक्षा के दौरान स्टेट रिसोर्स पर्सन संजय मिश्रा और विनोद कुमार ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

Advertisement
Advertisement

कक्षा तीन में कांशीराम कंपोजिट विद्यालय के समर्थ प्रथम, प्राथमिक विद्यालय मोहनी की अंशिका कुमारी द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय सेमरा कला की विनिता कुमारी तृतीय रहीं। कक्षा पांच में कांशीराम कंपोजिट विद्यालय के शिवम ने पहला, पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल की श्रेया सम्राट ने दूसरा और प्राथमिक विद्यालय कोहरथा के राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कक्षा छह में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल की खुशबू विश्वकर्मा प्रथम रहीं। कक्षा आठ में यूपीएस ढुटेर के अंश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चयनित विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और आगामी जिला स्तरीय परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

परीक्षा के सफल आयोजन में बीआरसी स्टाफ, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन टीम और शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एआरपी मयंक दूबे, अनिल कुमार प्रजापति, धनंजय द्विवेदी और ओम प्रकाश ने व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

कौन हैं मांचू विष्णु की पत्नी विरानिका? मोहन बाबू की बहू का है खास बैकग्राउंड, उपासना-स्नेहा रेड्डी से नहीं हैं कम

Next Post

सोनभद्र. 10 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों ने मांगा चयन वेतनमान

Next Post

सोनभद्र. 10 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों ने मांगा चयन वेतनमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.