@जे0 के0…..

Sonbhadra। 16448 शिक्षक भर्ती और 72825 शिक्षक भर्ती के तृतीय बैच के शिक्षकों की 10 वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद चयन वेतनमान की मांग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ घोरावल ब्लॉक के पदाधिकारियों ने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ देने की मांग की।

ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि 31 अगस्त 2016 को नियुक्त हुए शिक्षकों ने 31 अगस्त 2026 को 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है। संघ का कहना है कि नियमानुसार निर्धारित अवधि की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिया जाना चाहिए।

शिक्षक संघ ने मांग की कि पात्र शिक्षकों की पत्रावलियां जल्द पूर्ण कराकर चयन वेतनमान स्वीकृत किया जाए और आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों को देय वित्तीय लाभ के लिए अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है। इस दौरान जिला महामंत्री हुकूम चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभा शंकर मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रशांत जैन, कोषाध्यक्ष आयुष मिश्र, संगठन मंत्री राजेश सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
