• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 31, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. अनियंत्रित ऑटो पलटने से महिला समेत पांच घायल

JK Gupta by JK Gupta
June 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
40
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..

जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगोरी खास के पास रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो जुगैल से चोपन की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। अगोरी खास गांव के समीप पहुंचते ही सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने वाहन को सड़क किनारे मोड़ दिया। इसी दौरान सड़क पर फैली बालू के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

हादसे के समय ऑटो में दर्जनों लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में एक महिला समेत दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया और कई यात्री बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब 1:05 बजे एंबुलेंस के माध्यम से पांच घायलों को अस्पताल लाया गया था। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में भगवान दास पुत्र राम बहाल निवासी चौरा चोपन सोनभद्र, रामाश्रे पुत्र विरेजन, निवासी देवखर चोपन सोनभद्र व तेतरी उर्फ सुमिता पति भगवान दास की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो पलटने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी गई थी। हालांकि हादसे की जानकारी मिलने के बाद मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही। स्थानीय लोगों ने सड़क पर फैली बालू और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Previous Post

मुख्यालय. जनकल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, प्रभारी मंत्री ने बांटी साइकिलें और स्मार्टफोन

Next Post

चोट के बावजूद नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स स्क्वॉड में क्यों किया गया शामिल, एएफआई प्रेसिडेंट ने बताई वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • एमएस धोनी के साथ ट्रेनिंग करते दिखे ऋषभ पंत, शाहबाज नदीम ने शेयर की तस्वीर, Sports Hindi News
  • सोनभद्र. परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, डिजिटल उपस्थिति और सीसीटीवी व्यवस्था पर डीएम सख्त
  • सोनभद्र. राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, विकास कार्यों पर बनी रणनीति
  • म्योरपुर. देवरी में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, दूसरा युवक जिंदगी की जंग लड़ रहा
  • चोपन. महुआ चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 40 किलो महुआ व बाइक बरामद

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • एमएस धोनी के साथ ट्रेनिंग करते दिखे ऋषभ पंत, शाहबाज नदीम ने शेयर की तस्वीर, Sports Hindi News
  • सोनभद्र. परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, डिजिटल उपस्थिति और सीसीटीवी व्यवस्था पर डीएम सख्त

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.