• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 14, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चूर्क. प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश

JK Gupta by JK Gupta
June 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@संजय सिंह…..

जिले के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के क्रम में आज रविवार को चंद्रिका देवी सहजन कला में पहुंचकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत चंद्रिका देवी मंदिर में सफाई किया गया एवं झाड़ू लगाया गया तथा वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की प्रगति तथा विकास के हर क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्यों सहित आम जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने हेतु सरकारी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया प्रभारी मंत्री ने जन सम्पर्क के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का विगत 12 वर्षों का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है।

इस अवधि में देश ने हर क्षेत्र में उन्नत विकास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रधानमंत्री द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। विगत 12 वर्षों में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है तथा हम वैश्विक मंच पर मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरे हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों तथा उन सभी वर्गों के लिए कार्य किया है जिनके बारे में आजादी के बाद से अब तक सोचा भी नहीं गया था। आज हम खाद्यान्न, रक्षा, चिकित्सा, आयुध उपकरणों के निर्माण में पहले से अधिक आत्मनिर्भर हैं, आज देश में शांति एवं कानून व्यवस्था का राज स्थापित है, हमारे नागरिक निडर होकर पहले से अधिक सम्मान से जीवन जी रहे हैं।

मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया कार्यक्रम, स्किल इंडिया कार्यक्रम, सांसद आदर्श ग्राम योजना, श्रमेव जयते योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, सोएल हेल्थ योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्टार्टअप इंडिया योजना, स्टैंडअप इंडिया योजना, उजाला योजना, नमामि गंगे कार्यक्रम, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री वंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, खेलो इंडिया कार्यक्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व मुद्रा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व व मार्ग दर्शन में देश के चौमुखी विकास पर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।

प्रभारी मंत्री द्वारा सहिजन कलां चंद्रिका माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा अपने जनपद को स्वच्छ, सुंदर व हरियालीयुक्त बनाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को साकार करने तथा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में वन विभाग सहित सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधो को रोपित करें और भारत माता को हरा-भरा और समृद्ध बनाने के लिए जनपद के नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के अनुकूल वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, हमारे लगाए गए वृक्षों का लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी उठाएगी। इसलिए समाज के प्रति हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सभासद राकेश भारती, राज नारायण तिवारी, अशोक तिवारी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश सिंह पटेल, विनय सिंह सुचना विभाग सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

Previous Post

खेल जगत में पसरा मातम, फैमिली के साथ वेकेशन पर गई इस 25 साल की एथलीट की अचानक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • चूर्क. प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश
  • खेल जगत में पसरा मातम, फैमिली के साथ वेकेशन पर गई इस 25 साल की एथलीट की अचानक मौत
  • नीरज चोपड़ा पर सस्पेंस के बीच गुड न्यूज, ये दो स्टार्स कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे दम, बेस्ट थ्रो के साथ किया क्वालिफाई
  • रेणुकूट. खाड़पाथर के जंगल में पलटा डीजल टैंकर, हजारों लीटर डीजल बहा, डीजल लेने उमड़ी भीड़
  • अनपरा. एसआईएस भर्ती अभियान; सोनभद्र-सिंगरौली में 510 पदों पर होगी भर्ती, 3 जुलाई तक चलेंगे शिविर

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • चूर्क. प्रभारी मंत्री ने झाड़ू लगाकर जनपदवासियों को स्वच्छता का दिया संदेश
  • खेल जगत में पसरा मातम, फैमिली के साथ वेकेशन पर गई इस 25 साल की एथलीट की अचानक मौत

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.