मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……

विश्व हिंदू महासंघ ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए जनपद सोनभद्र के ओबरा निवासी सत्य प्रकाश पाण्डेय को प्रदेश नेतृत्व में प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शुक्रवार को जनपद सोनभद्र के रावटसगंज में महासंघ द्वारा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र देकर की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने बताया कि सत्य प्रकाश पाण्डेय संगठन के प्रति विगत दो दशक से समर्पित हैं। श्री पाण्डेय की कर्तव्य और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
उक्त घोषणा होते ही जनपद सोनभद्र सहित नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया।

सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं नव नियुक्त प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश पाण्डेय ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संगठन हिंदुत्व के लिए सदैव समर्पित रहा है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष (मातृ शक्ति) सुमन पटेल, प्रदेश महामंत्री राजू सिंह प्रधान, प्रदेश मंत्री (मीडिया) नूतन सिंह, प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गौड़, जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिलाध्यक्ष (मीडिया) चंदन सोनी, नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे, नंदकेश्वर खरवार, अमित तिवारी, मनोज चौहान आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।






