संवाददाता@संदीप अग्रहरी….

क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज शाम 4:00 बजे थाना परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर सुंदरकांड पाठ में सहभागिता करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। सुंदरकांड पाठ के माध्यम से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की जाएगी।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।





