Last Updated:
फीफा वर्ल्ड कप 2026 को जापान की टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी. कप्तान को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोटिल होकर टूर्नामेंट से हटना पड़ा और इसी के साथ करियर का अंत भी गया. 33 साल की उम्र में मिडफील्डर वातारू एंडो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी.
चोटिल होकर जापान के कप्तान वातारू एंडो FIFA वर्ल्ड कप से बाहर, संन्यास लेने पर मजबूर
नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप में खेलना और टीम की कप्तानी करने का सपना हर एक खिलाड़ी का होता है. जापान के कप्तान और लिवरपूल के मिडफील्डर वातारू एंडो के लिए इस बार का टूर्नामेंट सबसे बड़ा दर्द लेकर आया. चोट की वजह से वो ना सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरु होने से पहले बाहर हो गए बल्कि रिटायर भी होना पड़ गया. समुराई ब्लू के अभियान शुरू होने से कुछ दिन पहले ही एंडो के इंटरनेशनल करियर का दिल तोड़ने वाला अंत हो गया. 33 साल के इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है. इसी के साथ जापान के साथ उनका दस साल लंबा सफर खत्म हो गया है.
जापान की टूर्नामेंट की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है. 15 जून को ग्रुप एफ में नीदरलैंड्स के खिलाफ उनके पहले मैच से पहले ही यह खबर आई है. सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में एंडो ने पुष्टि की कि वह अब वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे और पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से दूर हो रहे हैं. अपने फैसले की घोषणा करते हुए एंडो ने लिखा कि उन्होंने चोट से उबरने के लिए हर संभव कोशिश की. टूर्नामेंट में वापसी के लिए किए गए प्रयासों पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है.
Wataru Endo has withdrawn from Japan’s World Cup squad due to injury, and announced his retirement from international football.
Keep your head up, Wata ❤️







