मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर में रक्तदान अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी सोनभद्र के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अभ्युदय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। रमेश गौतम ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान किया। आज जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

घोरावल विधानसभा के संगठन प्रभारी ज्योतिजंग सिंह ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह कुशवाहा ने युवाओं से समाजसेवा में आगे आने की अपील की।

संयुक्त जिला महासचिव जशवंत मौर्य ने कहा कि दुर्घटना, बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

जिला महासचिव अनवर अली, जिला सचिव अरुण सिंह और जिला सचिव घमड़ी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। पार्टी पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस आयोजन मे ब्लड बैंक के एचओडी डॉ मनोज यादव, एमओ डॉ प्रखर केशरी, एलटी संतोष सिंह, एलटी दिनेश मोदनवाल, एलए सुरजीत ने सहयोग किया। इस अवसर पर नीरज पांडे, राजकुमार मौर्या, शैलेन्द्र मौर्या, राजेंद्र मौर्या, समीर खान, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल मौर्या सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
