• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘देवरा: पार्ट 1’ के 2 साल पूरे, भारत से जापान तक इन 7 खास वजहों से सिनेमाघरों में आया था भूचाल

Admin by Admin
September 27, 2026
in मनोरंजन
0
‘देवरा: पार्ट 1’ के 2 साल पूरे, भारत से जापान तक इन 7 खास वजहों से सिनेमाघरों में आया था भूचाल


Last Updated:September 27, 2026, 13:23 IST

2 Years Of Devara Part 1: मैन ऑफ द मासेस जूनियर NTR की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ की रिलीज को 2 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर जानिए NTR के डबल रोल, जान्हवी संग केमिस्ट्री और 500 करोड़ से ज्यादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पूरी कहानी.

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर NTR की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ की रिलीज को 2 साल पूरे हो चुके हैं. दो साल पहले जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आई थी, तो NTR अपने साथ एक बड़ी पर्सनैलिटी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और जबरदस्त एनर्जी लेकर आए थे. उनके एक्शन अवतार, डांस और जान्हवी कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म के 2 साल पूरे होने पर आइए जानते हैं इस फिल्म की 7 सबसे खास बातें.

फिल्म के पहले ही फ्रेम से NTR ने देवरा के किरदार में एक अलग ही इंटेंसिटी ला दी थी. उनकी कमांडिंग प्रेजेंस, दमदार एक्सप्रेशन्स और फ्रेम पर छा जाने की काबिलियत ने देवरा को बहुत खास बना दिया. चाहे मास एंट्री हो, एक्शन सीक्वेंस हो या कोई इमोशनल सीन, NTR ने एक बड़े थिएटर कैरेक्टर के हिसाब से कमाल का काम किया.

फिल्म का म्यूजिक इस सुपरहिट सफर का एक अहम हिस्सा बना. “चुट्टामल्ले” और “दावुदी” जैसे गानों को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया. “चुट्टामल्ले” में जहां NTR का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला, वहीं “दावुदी” में उनकी ट्रेडमार्क एनर्जी और डांस मूव्स नजर आए. उनकी शानदार रिदम और आसान मूवमेंट ने एक बार फिर साबित किया कि वह बेहतरीन डांसर हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी NTR का डबल रोल था. उन्होंने बाप और बेटे यानी देवरा और वर दोनों का किरदार निभाया. दोनों रोल एक-दूसरे से पूरी तरह अलग थे. देवरा के निडर अंदाज से लेकर वर की अलग पर्सनैलिटी तक, NTR ने दोनों किरदारों के बीच बहुत साफ फर्क दिखाया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

NTR और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी ने फिल्म में एक रिफ्रेशिंग रोमांटिक एंगल जोड़ा. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने देवरा की सीरियस दुनिया में एक हल्का और चुलबुलापन ला दिया. दोनों की यह जोड़ी फिल्म के सबसे बड़े टॉकिंग पॉइंट्स में से एक बन गई. “चुट्टामल्ले” गाने में उनकी ट्यूनिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

देवरा का जादू बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दिया. फिल्म ने अपनी रिलीज के महज 18 दिनों के अंदर दुनिया भर में 521 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर लिया था. यह NTR के करियर का एक और बड़ा माइलस्टोन साबित हुआ. इस कलेक्शन ने साबित कर दिया कि बड़े पर्दे पर NTR का स्टारडम कितना बड़ा है.

इस फिल्म की सफलता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि जापान में भी देवरा को जबरदस्त रिस्पांस मिला. फिल्म ने जापान में अपने शुरुआती दिनों में ही 11.1 मिलियन येन का कलेक्शन किया और हजारों दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों में पहुंचे. आरआरआर की ग्लोबल सफलता के बाद जापान में NTR की फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ गई.

NTR के फैंस के लिए उनकी फिल्में सिर्फ एक थिएटर रिलीज नहीं होती हैं, बल्कि वे किसी त्योहार की तरह मनाई जाती हैं. देवरा में एक्शन, इमोशन, म्यूजिक, डांस और रोमांस का ऐसा मेल था, जिसे दर्शकों ने खूब इन्जॉय किया. आज 2 साल बाद भी देवरा का खुमार कायम है. अपने इसी फैन कनेक्ट की वजह से NTR को मैन ऑफ द मासेस कहा जाता है. अब फैंस उनकी अगली फिल्मों ‘ड्रैगन’ और ‘NTRxत्रिविक्रम’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 27, 2026, 13:23 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Varanasi Traffic Update | वाराणसी के इन चौराहों पर निकलने से पहले सोच लें, फंस सकते हैं जाम में, 1 KM का सफर तय करने में लगते हैं 45 मिनट

Next Post

सोनभद्र. भगत सिंह की जयंती पर आप ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Next Post

सोनभद्र. भगत सिंह की जयंती पर आप ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.