Last Updated:
फीफा वर्ल्ड प 2026 की शुरुआत शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ हुई है. मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में तीन रेड कार्ड दिखाए गए. यह टूर्नामेंट के इतिहास का पहला मैच बन गया जिसमें इतने सारे खिलाड़ियों को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया. 2022 में पूरे टूर्नामेंट के दौरान 4 रेड कार्ड देखने को मिले थे.
फीफा वर्ल्ड की खतरनाक शुरुआत, 3 रेड कार्ड बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली. पॉप स्टार शकीरा की दिल मोह लेने वाला परफॉर्मेंस और तीन रेड कार्ड के साथ हुआ इस बार के फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज. टूर्नामेंट की शुरुआत वाकई जबरदस्त रही जहां 10 खिलाड़ियों से खेलने को मजबूर हुई मेक्सिको ने 9 खिलाड़ियों के साथ खेल रही साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया. अगर फीफा वर्ल्ड कप 2010 का ओपनिंग डे साउथ अफ्रीका के लिए यादगार था तो 2026 की शुरुआत में मेक्सिको ने टीम को जोरदार झटका दिया. इस बार का शुरुआत बेहद खतरनाक रही क्योंकि जहां 2022 के पूरे टूर्नामेंट में चार रेड कार्ड देखने को मिले थे. इस बार तो पहले मुकाबले में रेफरी ने इसे तीन रेड कार्ड दिखा दिए.
2026 के फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत ऐसी होगी किसी ने सोचा नहीं था. मेजबान टीम ने अपने विरोधियों पर दबदबा बनाया जीत भी दर्ज की लेकिन मैच विवादों में घिर गया. रेफरी ने दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ियों को उनके खतरनाक खेल के लिए रेड कार्ड दिखाया दिया. मैच में रोमांच से भरा था और खिलाड़ी खुद पर काबू नहीं रख पाए. इंजरी टाइम में मेक्सिको के एक खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाया गया. रेफरी ने जैसे ही होम टीम के खिलाड़ी के लिए रेड कार्ड निकाला तो मेक्सिको सिटी स्टेडियम में माहौल गर्म हो गया.
3 – In the first game at the 2026 FIFA World Cup, there were three red cards awarded.
At the 2022 World Cup, only four red cards were shown in 64 games overall.







