• Home
  • Privacy Policy
Monday, July 27, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, एमबाप्पे के दम पर लगातार तीसरी बार किया कमाल, Sports Hindi News

Admin by Admin
July 27, 2026
in खेल
0
फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, एमबाप्पे के दम पर लगातार तीसरी बार किया कमाल, Sports Hindi News
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। फाइनल के लिए उनका सामना स्पेन या बेल्जियम से होगा।

काइलियन एमबाप्पे ने पहले हाफ में पेनल्टी किक चूकने के बाद शानदार वापसी करके एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की जिससे फ्रांस ने गुरुवा को वर्ल्ड कप फुटबॉल के पहले क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। फ्रांस की तरफ से ओस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल किया। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला मंगलवार को डलास में स्पेन या बेल्जियम में से किसी एक से होगा। एमबाप्पे का 60वें मिनट में किया गया गोल उनके विश्व कप करियर का 20वां गोल था, जिससे वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी से सिर्फ एक गोल पीछे रह गए। डेम्बेले ने 66वें मिनट में टूर्नामेंट का अपना पांचवां गोल किया।

कतर में 2022 में खेले गए सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को इसी स्कोर से हराया था। फ्रांस अब लगातार तीन विश्व कप के फाइनल में खेलने वाला तीसरा देश बनने की राह पर है।

एमबाप्पे ने इस साल के विश्व कप में अपना आठवां गोल करने के बाद अपनी बाहें फैलाकर चारों ओर चक्कर लगाया। बाद में चोट लगने की आशंका के चलते मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने स्टेडियम में मौजूद फ्रांस के प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस स्टार स्ट्राइकर के दाहिने टखने में चोट गई थी।

एमबाप्पे ने मैच के बाद कहा, ”आराम करने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है जीत हासिल करना। जब तक हम जीत नहीं जाते, हम चैन से नहीं बैठेंगे। हम सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और बहुत खुश हैं, लेकिन अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।”

मोरक्को के डिफेंडर ने एमबाप्पे को जोरदार टक्कर मारी थी जिसके लगभग 13 मिनट बाद, 76वें मिनट में वह मैदान पर गिर पड़े और एक मिनट बाद ही उन्हें दूसरे खिलाड़ी से बदल दिया गया। बेंच पर पहुंचकर उन्होंने अपने दाहिने टखने पर बर्फ की पट्टी लगा रखी थी लेकिन मैच समाप्त के बाद उन्होंने अपने दोनों जूते पहने और अपने साथियों के साथ जश्न मनाने के लिए दौड़ पड़े।

एमबाप्पे ने कहा, ” मेरे टखने में चोट लगी थी, लेकिन मैं ठीक हूंं।”

मोरक्को के गेंद को क्लियर करने में नाकाम रहने के बाद एमबाप्पे ने दूर वाले पोस्ट के ठीक अंदर सटीक शॉट लगाकर अपना गोल दागा। उन्होंने बॉक्स के ठीक बाहर गेंद हासिल की और फिर कुछ कदम आगे बढ़कर उसे नेट में डाल दिया। उन्होंने दोनों हाथ फैलाए और अपने साथियों के साथ जश्न मनाने के लिए साइडलाइन की ओर दौड़ पड़े।

फ्रांस ने दूसरा गोल तब किया जब एमबाप्पे ने पास लिया और उसे वापस डेम्बेले की तरफ भेजा। एमबाप्पे आगे बढ़ते रहे और डिफेंडर भी उनके साथ चले गए। इससे डेम्बेले को गोल करने का मौका मिल गया।

डेम्बेले ने कहा कि पहले हाफ में पेनल्टी चूकने के बाद एमबाप्पे ने जिस तरह का शानदार प्रदर्शन किया उससे उन्हें किसी तरह की हैरानी नहीं हुई।

डेम्बेले ने कहा, ”वह हमारे कप्तान हैं और उनका मनोबल अविश्वसनीय है। हम उनसे और भी अधिक गोल की उम्मीद कर रहे हैं।”

मैच के दौरान गोल पर शॉट मारने के मामले में फ्रांस 21-4 से आगे और लक्ष्य पर शॉट मारने के मामले में 8-1 से आगे था।

मोरक्को के कोच मोहम्मद ओउबी ने कहा, ”हम बहुत निराश हैं। हम आगे बढ़ना चाहते थे। जब गेंद हमारे पास थी, तब भी हम उस पर ज्यादा देर तक नियंत्रण नहीं रख पाए।”

मैच का पहला शॉट भी एमबाप्पे ने ही चौथे मिनट में लगाया था, जो गोल के दाहिनी ओर से थोड़ा बाहर चला गया। फिर 25वें मिनट में जब वह बायीं ओर से आगे बढ़ रहे थे तो बॉक्स के अंदर मोरक्को के डिफेंडर नौसेर मज़राउई ने उन्हें गिरा दिया। इससे फ्रांस को पेनल्टी मिल गई।

लेकिन एमबाप्पे का दाहिने कोने की ओर मारा गया शॉट गोलकीपर यासीन बोनू ने सही दिशा का अनुमान लगाकर रोक लिया।

मोरक्को को गोल करने का सबसे अच्छा मौका हाफ टाइम की सीटी बजने से ठीक पहले मिला जब अशरफ हकीमी ने बॉक्स के बाहर से एक फ्री किक मारी जो दाहिने पोस्ट के पास से निकल गई।

फ्रांस के पास अब ब्राजील और पश्चिम जर्मनी की तरह लगातार तीन विश्व कप फाइनल में पहुंचने का मौका है।

Source link

Previous Post

किलियन एम्बाप्पे ने बनाए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दिखाई अपनी करामात, Football Hindi News

Next Post

मुख्यालय. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

मुख्यालय. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • कोन. वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • मुख्यालय. डीएपी-यूरिया की कालाबाजारी और जातीय जनगणना को लेकर जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन
  • मुख्यालय. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, एमबाप्पे के दम पर लगातार तीसरी बार किया कमाल, Sports Hindi News
  • किलियन एम्बाप्पे ने बनाए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में दिखाई अपनी करामात, Football Hindi News

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • कोन. वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
  • मुख्यालय. डीएपी-यूरिया की कालाबाजारी और जातीय जनगणना को लेकर जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.