• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लता मंगेशकर के गानों से सजी खास शाम, पूनम ढिल्लों ने स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि, बताया थिएटर से क्यों है जुड़ाव

Admin by Admin
September 27, 2026
in मनोरंजन
0
लता मंगेशकर के गानों से सजी खास शाम, पूनम ढिल्लों ने स्वर कोकिला को दी श्रद्धांजलि, बताया थिएटर से क्यों है जुड़ाव


Last Updated:September 27, 2026, 15:36 IST

मुंबई स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित ‘सुरीला सफर-30: एन इवनिंग ऑफ बॉलीवुड मेलोडीज’ आयोजित किया गया था. यहां लता मंगेशकर के गानों से शाम को खास बनाया गया. पूनम ढिल्लों ने सिंगर को श्रद्धांजलि दी.

लता मंगेशकर के गानों से सजी खास शाम, पूनम ने स्वर कोकिला को किया यादZoom

पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद.

नई दिल्ली. मुंबई स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित ‘सुरीला सफर-30: एन इवनिंग ऑफ बॉलीवुड मेलोडीज’ आयोजित किया गया था. बॉलीवुड की सदाबहार धुनों के साथ महान गायिका लता मंगेशकर की संगीत विरासत को याद किया गया. इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों शामिल हुईं और लता जी के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा कीं. पूनम ढिल्लों ने बताया कि उनके फिल्मी करियर में लता मंगेशकर की आवाज का बेहद खास योगदान रहा है.

पूनम ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के दौरान जिन फिल्मों में काम किया, उनमें से ज्यादातर फिल्मों के गानों में लता जी की आवाज सुनाई दी. यही वजह है कि उनके लिए लता मंगेशकर की यादें सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके लंबे फिल्मी सफर का अहम हिस्सा हैं.

लता मंगेशकर की विरासत को किया गया याद

आईएएनएस से बातचीत में पूनम ढिल्लों ने कहा कि लता मंगेशकर का हिंदी सिनेमा और उसके संगीत से रिश्ता बेहद खास रहा है. उन्होंने खुशी जताई कि ऐसे आयोजनों के जरिए आज भी उनकी कला और संगीत को याद किया जा रहा है. पूनम ढिल्लों ने कहा कि लता मंगेशकर जैसी महान कलाकार को उनके पसंदीदा टैगोर थिएटर में याद किया जाना उनके लिए भावुक और खुशी का पल है.

थिएटर से जुड़ी रहीं पूनम

पूनम ने इस थिएटर से अपने पुराने जुड़ाव का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वह बचपन से यहां होने वाले कॉन्सर्ट और संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही हैं. ऐसे में इसी जगह पर लता जी की संगीत यात्रा को समर्पित कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. पूनम के मुताबिक, लता मंगेशकर के साथ काम करने की यादें उनके दिल के बेहद करीब हैं. उन्होंने कहा कि लता जी की आवाज में रिकॉर्ड किए गए गाने आज भी उतने ही खूबसूरत लगते हैं और उनकी खासियत यही है कि उनकी आवाज कई पीढ़ियों को जोड़ती है.

‘सुरीला सफर-30’ का उद्देश्य भी हिंदी सिनेमा की उन सदाबहार धुनों को याद करना है, जो समय बीतने के बावजूद लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं. कार्यक्रम के दौरान लता मंगेशकर की संगीत यात्रा और हिंदी फिल्म संगीत में उनके योगदान को भी याद किया गया.

गौरतलब है कि लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को 92 वर्ष की उम्र में हुआ था. कोविड-19 संक्रमण के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 27, 2026, 15:36 IST





Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘दादा-परदादा यहीं रहते थे, हम बर्बाद हो जाएंगे…’, बरेली के 212 मकान-दुकानों को नोटिस, जनता ने बयां किया दर्द

Next Post

3 बच्चों की हत्या के आरोप में बरी महिला को पिता ने ठुकराया, बोले- ‘बेटी हत्यारी है, मुंह नहीं देखना चाहता’

Next Post
3 बच्चों की हत्या के आरोप में बरी महिला को पिता ने ठुकराया, बोले- ‘बेटी हत्यारी है, मुंह नहीं देखना चाहता’

3 बच्चों की हत्या के आरोप में बरी महिला को पिता ने ठुकराया, बोले- 'बेटी हत्यारी है, मुंह नहीं देखना चाहता'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.