संवाददाता@विशाल टंडन…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा, सुशासन एवं संकल्प अभियान के तहत सदर विधायक भूपेश चौबे ने क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जनों के साथ संवाद स्थापित करते हुए देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास और जनविश्वास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।

अभियान के अंतर्गत उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुसमाकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी मिठाई लाला सोनी तथा शिवशंकर गुप्ता से भेंट की। वरिष्ठ जनों ने देश की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक को अपना आशीर्वाद दिया तथा क्षेत्र और समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
भूपेश चौबे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है तथा जनसेवा के लिए नई प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण और क्षेत्रीय विकास के लिए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, विकास मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





