@जे0 के0…..

Sonbhadra। । आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा के अंतिम दिवस पर जनपद में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस प्रशासन की सतर्क निगरानी और सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।





