@जे0 के0……

Sonbhadra। भाजपा दुद्धी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष दुर्गावती देवी के पति एवं सेवा समर्पण संस्थान के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे हृदय नारायण सिंह के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
हृदय नारायण सिंह झारो खुर्द गांव के पूर्व प्रधान थे। क्षेत्र में उनकी पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ विषैले जीव-जंतुओं के काटने पर पारंपरिक उपचार करने वाले व्यक्ति के रूप में भी थी।दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग उनके पास उपचार के लिए पहुंचते थे। बताया गया कि वह पिछले लगभग छह माह से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे।

उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, महामंत्री मोनू सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।





