संवाददाता@संदीप अग्रहरी…….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत म्योरपुर मंडल में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने विभिन्न गणमान्य लोगों के घर पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरि, पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह, ग्राम प्रधान कुंडाडीह सुरेंद्र चंद्रवंशी तथा शिक्षक जितेंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचकर संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, गरीब कल्याण योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की।

जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे मोदी सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और अधिक मजबूत करें।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रतिनिधि मोहरलाल खरवार, मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका, मंडल उपाध्यक्ष अमरकेश सिंह, निवर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान, मंडल मंत्री दिनेश गुप्ता, दीपक अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





