Last Updated:
Praggnanandhaa CM Vijay: नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतकर स्वदेश लौटे प्रग्नानंदा को तमिलनाडु के सीएम विजय ने मिलने बुलाया और भारतीय ग्रैंडमास्टर को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया, इस दौरान विजय ने प्रग्नानंदा के साथ शतरंज खेलने की इच्छा जताई, लेकिन प्रग्नानंदा ने सिर्फ सात चाल में ही चेक एंड मेट कर दिया.
सीएम विजय से मुलाकात
चेन्नई: तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने ग्रैंडमास्टर प्रग्नानंदा को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने के साथ-साथ 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया. साथ ही प्रग्नानंदा के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली. जहां सिर्फ सात चाल में उन्होंने विजय को चेक एंड मेट भी कर दिया.
प्रग्नानंदा ने सोमवार को अपने सूब के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की. अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से का मानना है कि प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय आर प्रग्नानंदा दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से भी ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी हैं.
BREAKING: Tamil Nadu Chief Minister Joseph Vijay congratulated Grandmaster Praggnanandhaa on his historic Norway Chess triumph, presented him with a cash award of ₹50 lakh, and shared a game of chess with the young champion. pic.twitter.com/8iki6r9d1k






