संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

थाना म्योरपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 66/2026 में धारा 137, 87, 6(2) बीएनएस तथा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
मामले में वांछित अभियुक्त रामवीर पुत्र मोहर नाथ, निवासी ग्राम ड़डीहरा, थाना म्योरपुर पुलिस ने नियमानुसार हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।





