संवाददाता@उमेश सिंह…..

झारखंड पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में कार्रवाई करते हुए अनपरा क्षेत्र से दो युवकों को हिरासत में लिया है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक झारखंड में हुई डकैती की घटना में भी वांछित था।सूत्रों के अनुसार झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अनपरा क्षेत्र में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर एक बाइक मैकेनिक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।इसके बाद पुलिस ने मैकेनिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बरामद बाइक चोरी की है और गिरफ्तार युवक का नाम झारखंड में हुई एक डकैती की घटना में भी सामने आया था।

झारखंड पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।देर रात्रि 2:0 बजे के दरम्यान झारखंड पुलिस आरोपियों को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी रही।मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।





