Last Updated:
‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा अभी थमी भी नहीं है कि फिल्म एक नए विवाद में घिर गई है. राजस्थानी सिंगर और रैपर रैपरिया बालम ने फिल्म में अपने चर्चित गाने ‘शूरवीर’ के इस्तेमाल पर नाराजगी जाहिर की है. उनका आरोप है कि मेकर्स ने गाना फिल्म में शामिल करने से पहले उनकी अनुमति नहीं ली. रैपरिया को इस बात से भी आपत्ति है कि महाराणा प्रताप को समर्पित इस गाने को फिल्म में गैंगस्टर्स से जुड़े सीन में इस्तेमाल किया गया है.
वीडियो शेयर कर जाहिर किया दुख
नई दिल्ली. ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में है. फिल्म को लेकर जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच रहा, वहीं अब इसके एक गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. राजस्थानी सिंगर और रैपर रैपरिया बालम ने फिल्म में अपने गाने ‘शूरवीर’ के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि फिल्म में गाना शामिल करने से पहले उनसे किसी तरह की कोई इजाजत नहीं ली गई.
रैपरिया की नाराजगी सिर्फ अनुमति तक सीमित नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि इस तरह गाने का इस्तेमाल उन्हें काफी आहत करने वाला लगा. उनका दावा है कि ‘शूरवीर’ को ऐसे सीन में रखा गया है, जिसमें गैंगस्टर और विलेन के किरदार दिखाई देते हैं. रैपरिया के मुताबिक, इस गाने की कहानी और भावना इससे बिल्कुल अलग है.
रैपरिया बालम ने जाहिर की नाराजगी
रैपरिया बालम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि ‘शूरवीर’ गाना उनके लिए बेहद खास है. इसे उन्होंने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार किया है.लेकिन फिल्म में गाने को अपराधी किरदारों से जोड़कर सीन में शामिल किया गया है. अब उनका कहना है कि गाने के पीछे जिस भावना को रखा गया था, फिल्म में उसका इस्तेमाल किसी भी तरह से मेच नहीं करता है. ये गलत तरीके से गलत सीन पर यूज किया गया है.
View this post on Instagram

