Last Updated:
भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स से पहले दमदार खेल का प्रदर्शन किया है. लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने अपने इस सीजन बेस्ट थ्रो फेंका. नीरज ने 88.08 मीटर की दूरी हासिल की. हालांकि, वह मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर गए. पहले नंबर पर श्रीलंका के रुमेश पथिरागे रहे.
लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा
नई दिल्ली: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में सीजन का अपना बेस्ट थ्रो फेंका. इस प्रतियोगिता में नीरज की टक्कर श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरागे हुई और वह उनसे मामूली अंतर से पीछे रह गए. नीरज ने 88.05 मीटर का थ्रो किया, जबकि रुमेश 88.14 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया. ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने इस सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ 86.69 मीटर के प्रदर्शन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इस तरह नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे.
श्रीलंका के रुमेश के लिए यह सीजन बेहतरीन रहा है. इस सीजन में रुमेश ने नीरज चोपड़ा तीसरी जीत हासिल की. शुक्रवार देर रात हुए प्रतियोगिता में कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि नीरज चोपड़ा ने अपने प्रतिद्वंदी रुमेश को मात दे दी है. क्योंकि उन्होंने अपने दूसरे राउंड में बेहतरीन थ्रो के एक बड़ी बढ़त बना ली थी, लेकिन आखिरी राउंड में श्रीलंकाई भालाफेंक स्टार जबरदस्त खेल दिखाते हुए नीरज से आगे निकल गए, जिससे उन्होंने पहला स्थान हासिल किया.
83.54 से मीटर के थ्रो से नीरज ने की थी शुरुआत
लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने अपने पहले राउंड में 83.54 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की थी. पहले राउंड के अपने तीसरे थ्रो में नीरज ने 83.72 मीटर की दूसरी हासिल की और वह पहले राउंड में वह सबसे आगे रहे, लेकिन नीरज अपने दूसरे दौर के थ्रो में पिछड़ गए. पथिरागे ने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का थ्रो करके वापसी की और अंत तक अपने इस बढ़त को बरकरार रखा जिससे उन्होंने पहला स्थान हासिल किया.
हालांकि, नीरज चोपड़ा बेहद कम अंतर से जीत से चूक गए फिर भी यह परिणाम उनके डायमंड लीग अभियान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. लुसेन मीट का विशेष महत्व इसलिए था क्योंकि चोपड़ा इस स्पर्धा से पहले पांच अंकों के साथ सीजन की टेबल में सातवें स्थान पर थे और उन्होंने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन हासिल नहीं किया था.
टॉप-6 करते हैं फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई
बता दें कि केवल टॉप 6 छह भाला फेंक एथलीट ही सीजन के अंत में होने वाले फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करते हैं, जबकि कोई भी अतिरिक्त स्थान वाइल्डकार्ड चयन पर निर्भर करता है. इसलिए लुसने में उनका दूसरा स्थान ज्यूरिख में अंतिम क्वालिफाइंग इवेंट से पहले इस अंक कारण वह डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने की रेस में मजबूती से बने हुए हैं.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें

