• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अमरनाथ एक्सप्रेस में सांप की सूचना से हड़कंप; आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन, सहमे रहे यात्री, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
अमरनाथ एक्सप्रेस में सांप की सूचना से हड़कंप; आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन, सहमे रहे यात्री, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

जम्मू तवी से गोरखपुर जा रही 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस के एस-3 कोच में सांप की सूचना से यात्रियों में दहशत फैल गई। गोंडा स्टेशन पर ट्रेन को करीब आधे घंटे रोककर आरपीएफ, जीआरपी और रेस्क्यू टीम ने तलाशी ली, लेकिन सांप नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।

Information about a snake in Amarnath Express created a stir

अमरनाथ एक्सप्रेस में सांप की सूचना से हड़कंप

यूपी के गोंडा में जम्मूतवी से गोरखपुर जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस के एस-3 कोच में सांप होने की सूचना से यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों ने तत्काल इसकी जानकारी रेल कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन सक्रिय हो गया और कंट्रोल को मैसेज कर ट्रेन को गोंडा स्टेशन पर रोककर सांप की तलाश शुरू कराई गई। करीब आधे घंटे तक संयुक्त टीम ने कोच के अंदर छानबीन की, लेकिन सांप नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

अमरनाथ एक्स्प्रेस में सांप की सूचना से हड़कंप

जम्मू तवी से गोरखपुर जा रही 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस निर्धारित समय पर गोंडा स्टेशन पहुंची। ट्रेन के एस-3 कोच में सांप देखे जाने की सूचना पहले ही रेल कर्मचारियों को मिल चुकी थी। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। कंट्रोल से सूचना मिलने पर गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर डिप्टी एसएस कमर्शियल दीपक पांडेय कमर्शियल स्टाफ के साथ पहुंचे। उन्होंने कोच के अंदर सांप की तलाश शुरू कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय और जीआरपी निरीक्षक पंकज कुमार यादव अपने जवानों के साथ प्लेटफार्म पर पहुंच गए। इसके अलावा सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया।

गोंडा में आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन

संयुक्त टीम ने एस-3 कोच के अंदर करीब आधे घंटे तक बारीकी से तलाशी ली। सीटों के नीचे, सामान रखने की जगह और कोच के अन्य हिस्सों में सांप की तलाश की गई। इस दौरान यात्रियों में भी काफी दहशत का माहौल रहा। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी सांप का कहीं पता नहीं चला। जब रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बलों को सांप नहीं मिला तो अधिकारियों ने ट्रेन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके बाद ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिया गया और अमरनाथ एक्सप्रेस गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

कोच की तलाशी के बाद रवाना हुई

आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि कोच में सांप होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद तत्काल रेस्क्यू टीम को बुलाकर करीब आधे घंटे तक खोजबीन कराई गई, लेकिन सांप नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए रेल प्रशासन लगातार प्रयासरत है।



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

भारत महिला हॉकी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, जानिए कैसे

Next Post

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने दुखाया रैपरिया बालम का दिल, ‘शूरवीर’ गाने को लेकर मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने दुखाया रैपरिया बालम का दिल, ‘शूरवीर’ गाने को लेकर मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

'मिर्जापुर द मूवी' ने दुखाया रैपरिया बालम का दिल, 'शूरवीर' गाने को लेकर मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.