संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल…..

कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड के टोला शिवदामर निवासी श्माम बिहारी 45 वर्ष पुत्र रामसुंदर उरांव का शुक्रवार की रात्रि में संदिग्ध मौत हो गई, सूचना पर पहुंची कोन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया।

ग्रामीणों से मिलीं जानकारी के अनुसार शुक्रवार को श्याम बिहारी को जमीन विवाद में गांव के ही लोग बुलाकर ले गए थे जहां लड़ाई मारपीट होने की बात बताई जा रही है, इसके बाद 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच समझाया बुझाया, पुलिस को जाने के बाद श्याम बिहारी काफी शराब का सेवन किया था। रात्रि में अचानक मौत हो गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि श्याम बिहारी अत्यधिक शराब का सेवन किया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा।कहीं चोट का निशान नहीं मिला है जांच की जा रही है





