@जे0 के0…..

Sonbhadra । चोपन थाना चोपन पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना चोपन पर दर्ज मुकदमा संख्या 218/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोठा टोला से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किए गए तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बरामद सामान के चोरी का होने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार महिलाओं में मिनी कोल (40 वर्ष) पत्नी राजन सिंह तथा रबिया बीबी (35 वर्ष) पत्नी इस्तेखार खां शामिल हैं। दोनों भलुवा टोला, थाना ओबरा क्षेत्र की निवासी हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक विवेचनात्मक और वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।





