• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

13 की उम्र में घर बैठे मिला था फिल्मों का ऑफर, जानिए कैसे भरतनाट्यम डांसर से बॉलीवुड की क्वीन बनीं वहीदा रहमान

Admin by Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
13 की उम्र में घर बैठे मिला था फिल्मों का ऑफर, जानिए कैसे भरतनाट्यम डांसर से बॉलीवुड की क्वीन बनीं वहीदा रहमान


Last Updated:September 06, 2026, 23:18 IST

वहीदा रहमान ने खुलासा किया था कि कैसे 13 साल की उम्र में उन्हें पहली फिल्म का ऑफर मिला था. जानिए भरतनाट्यम डांसर से बॉलीवुड की लीजेंड बनने और गुरु दत्त के साथ करियर शुरू करने की पूरी कहानी.

 कैसे भरतनाट्यम डांसर से बॉलीवुड की क्वीन बनीं वहीदा रहमान?Zoom

नई दिल्ली: दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने एक बार खुलासा किया था कि वो फिल्मी दुनिया में कैसे आईं. साल 2019 में जब वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलेन कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं, तब कपिल ने उनसे उनकी शुरुआत को लेकर सवाल किया था. वहीदा जी ने बताया कि वो खुद को बहुत लकी मानती हैं. उन्होंने बचपन में भरतनाट्यम सीखा था और स्टेज पर डांस परफॉर्म करती थीं. उस वक्त साउथ और रीजनल फिल्मों की शूटिंग ज्यादातर चेन्नई में होती थी.

किसी ने उनकी फोटोज देखीं और उन्हें 13 साल की उम्र में ही घर बैठे फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. हालांकि उनके पेरेंट्स ने यह कहकर मना कर दिया कि अभी एक्टिंग में आने के लिए बहुत जल्दी है.

13 साल में ऑफर फिर ऐसे हुई एंट्री

वहीदा रहमान ने बाद में एक तेलुगु फिल्म में फोक डांस किया और वो गाना बहुत बड़ा हिट हो गया. इसके बाद उन्हें एक दूसरी तेलुगु फिल्म में बड़े एक्टर एनटी रामा राव के साथ लीड रोल करने का चांस मिला. वहीदा जी का बॉलीवुड सफर तब शुरू हुआ जब हैदराबाद में उनकी मुलाकात फेमस डायरेक्टर गुरु दत्त से हुई. गुरु दत्त ने उन्हें मुंबई आने को कहा और यहीं से उनका करियर एक नए लेवल पर पहुंच गया.

1955 से शुरू हुआ करियर का सफर

वहीदा रहमान ने 1955 में तेलुगु फिल्म रोजुलु मरायी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके एक साल बाद यानी 1956 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म सीआईडी थी, जिसे राज खोसला ने डायरेक्ट किया था और गुरु दत्त ने प्रोड्यूस किया था. इसके बाद गुरु दत्त के साथ मिलकर उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर और क्लासिक फिल्में दीं, जिनमें प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद और साहिब बीबी और गुलाम जैसी शानदार मूवीज शामिल हैं.

गाइड जैसी सुपरहिट फिल्मों से बनाया नाम

इसके बाद वहीदा रहमान ने गाइड, नीलकमल और खामोशी जैसी हिट फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई. भारतीय सिनेमा में उनके इस बड़े योगदान के लिए उन्हें देश के बड़े सम्मान भी दिए गए. वहीदा जी को 1972 में पद्मश्री और 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 06, 2026, 23:18 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई व्यवस्था के बीच हटाए गए तीन कर्मचारियों की वापसी, संदीप गुप्ता को पुरानी जिम्मेदारी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Ambala News : कुश्ती के गढ़ में शूटिंग की दस्तक, जानिए पेरिस ओलंपिक के एक निशाने ने कैसे बदली हवा?

Next Post
Ambala News : कुश्ती के गढ़ में शूटिंग की दस्तक, जानिए पेरिस ओलंपिक के एक निशाने ने कैसे बदली हवा?

Ambala News : कुश्ती के गढ़ में शूटिंग की दस्तक, जानिए पेरिस ओलंपिक के एक निशाने ने कैसे बदली हवा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.