संवाददाता@आनंद गुप्ता……

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोरपा के पूर्वी टोला में बीती रात्रि को सुखलाल यादव पुत्र फजीहत यादव ने घर के पास मवेशियों को बंध कर रखा था पास में ही बिजली विभाग के द्वारा बिजली के खंभे को खड़ा रखने के लिए स्टे वायर भी खींचा हुआ था जिसमे करंट उतर जाने के कारण दो मवेशियों की सट कर मौत हो गई जिससे किसान का लगभग ₹20000 का नुकसान हो गया।
सुबह किसान की सूचना पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण इस तरह की दुर्घटना आए दिन गांव में हुआ करते हैं लगभग 10 महीना पूर्व भी जर्जर तार गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी इसके बाबत संबंधित अधिकारी समेत जिलाधिकारी को भी इलाके में वर्षों पूर्व लगे जर्जर लोहे के खंभे व तार को बदलवाने की मांग भी किया था।

संबंधित लोगों ने जर्जर तार व लोहे के खंभे को बदलने का भी आश्वासन दिया था परंतु कई महीने बीत जाने के पश्चात भी अब तक ना तो बिजली के तार ही बदले गए और ना ही जर्जर लोहे के खंभे को बदल गया। जिसके कारण बीते रात्रि को फिर दो मवेशीयों को अपना जान कामना पड़ा।
मवेशी की मौत की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है ताकि किसान को कुछ आर्थिक सहयोग मिल सके। वही ग्रामीणों में इस बात का आक्रोश है कि बिजली विभाग के अधिकारी कब चेतेंगे या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं अगर जर्जर तार व खंभे नहीं बदले गए तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने के लिए भी तैयार है।






