संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

गुरुवार को थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में शराब के नशे में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्ष रामबचन सिंह यादव, कांस्टेबल उमेश कुमार गौतम, प्रशांत श्रीवास के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे कि मुखबिर की सूचना पर बोदरा बाबा रेलवे अंडर पास से आरोपी महेन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 दशरथ निवासी हाल पता खडिया बाजार, स्थायी पता ग्राम भलुआ टोला थाना ओबरा को गैर इरादतन हत्या में प्रयुक्त आला कतल (एक अदद लेगी) के साथ गिरफ्तार कर लिया|

गिरफ्तारी के उपरान्त आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया|





