संवाददाता@विजय अग्रहरी……

दुष्कर्म के एक आरोपी को बुधवार को घोरावल कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी के खिलाफ एससी एसटी अधिनियम समेत धारा 64(2) एम, 351(2),352 बीएनएस व 3 (1) द, 3 (1) ध 3 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि विनोद मौर्या पुत्र बहादुर मौर्या निवासी ग्राम घुवास थाना घोरावल के विरुध्द एससी एसटी अधिनियम, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिया गया।

उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल कुमार व सीओ राहुल पांडेय के पर्वेक्षण व प्रभारी निरीक्षक घोरावल श्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को घोरावल कोतवाली पुलिस द्वारा विनोद मौर्या मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, एसआई बृजेश राय और एसआई अशोक सिंह शामिल रहे।