संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र बिसरेखी गांव में बुधवार शाम बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार घोरावल नगर पंचायत निवासी सुनील (28) पुत्र संतलाल किसी काम से खड़देऊर गांव गया था, जहां से वह शाम को अपने घर वापस आ रहा था। इसी दौरान बिसरेखी गांव में खुदे हुए सड़क सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक चालक गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया।

इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि चेहरे, नाक मुंह पर चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल युवक के परिजनों के साथ ही तहसील क्षेत्र के नागरिकों ने शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मांग किया है कि खुदे हुए और गड्ढा युक्त सड़क को तत्काल ठीक कराया जाय, ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से बचा जा सके।