• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. जनपद में आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

JK Gupta by JK Gupta
May 27, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार आगामी दिनों में जनपद सोनभद्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। विभाग ने गरज-चमक, तेज आंधी, वज्रपात तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विशेष रूप से 29 मई को 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी और तड़ित झंझावत चलने की चेतावनी जारी की गई है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि आंधी और बिजली चमकने के समय पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। किसान खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा खलिहानों में रखे अनाज और कृषि उत्पादों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर बांधने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से खुले मैदान, तालाब, नदी और अन्य जलस्रोतों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही मोबाइल, बिजली उपकरण एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान सुरक्षित रखने को कहा गया है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी एवं अन्य तरल पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई है।

छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में लोग तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645 अथवा 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

Previous Post

सोनभद्र. जलाशयों एवं नदी किनारों पर जनपद पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Next Post

नॉर्वे शतरंज: गुकेश और प्रज्ञानानंदा हारे, दिव्या देशमुख संयुक्त रूप से दूसरी पोजिशन पर

Next Post
नॉर्वे शतरंज: गुकेश और प्रज्ञानानंदा हारे, दिव्या देशमुख संयुक्त रूप से दूसरी पोजिशन पर

नॉर्वे शतरंज: गुकेश और प्रज्ञानानंदा हारे, दिव्या देशमुख संयुक्त रूप से दूसरी पोजिशन पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • घोरावल. बिसरेखी गांव में अचानक अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, घायल
  • FIH Pro League: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की वापसी, यूरोपीय चरण के लिए भारतीय टीम घोषित
  • केकराही. कड़ाके की धूप में पानी की किल्लत से बचने के लिए चलाई जा रही टैंकर
  • रेणुकूट. मानवता की थाली ने अग्निकांड पीड़ितों की मदद की

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.