संवाददाता@विशाल टंडन……

सोनभद्र पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन, प्रेशर हॉर्न और ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 461 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 04 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के तहत बिना हेलमेट चलने वाले 149, बिना सीट बेल्ट के 11, मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 07, ड्रिंक एंड ड्राइव के 03, तीन सवारी में 32 तथा रॉन्ग साइड चलने वाले 50 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसके अलावा हाई वॉल्यूम म्यूजिक, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रदूषण संबंधी उल्लंघनों में 37 चालान किए गए। नो पार्किंग, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, डीएल और इंश्योरेंस से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई हुई। रात्रि में लोढ़ी टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव और फाल्टी नंबर प्लेट पर सख्ती बरती गई।
सोनभद्र पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं।