@जे0 के0……

Sonbhadra। जिले के चतरा ब्लॉक अंतर्गत सहनपुर गांव में लोक निर्माण विभाग (PWD) खंड-2 द्वारा बन रही सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी आशीष तिवारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि नाकों संपर्क मार्ग से मगरहथा संपर्क मार्ग तक लगभग 2100 मीटर सड़क निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन इसमें से करीब 300 मीटर सड़क सहनपुर संपर्क मार्ग से ज्योति पाण्डेय के घर तक उनकी निजी जमीन पर जबरन बनाई जा रही है।

आशीष तिवारी का कहना है कि जिस जमीन पर सड़क निर्माण कराया जा रहा है वह सरकारी भूमि नहीं, बल्कि कास्त की निजी जमीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग एक व्यक्ति विशेष के निजी लाभ के लिए जबरदस्ती सड़क निर्माण करवा रहा है।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निजी भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। वहीं गांव में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ