संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…….

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुका पार क्षेत्र में स्थित कनहरा गांव में बुधवार की देर शाम अज्ञात बाइक से टक्कर लग जाने से एक 58 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि मृतक 58 वर्षीय शायदा हुसैन पुत्र स्व अली मुहम्मद निवासी कनहरा बुधवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे अपने घर से कुछ दूर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस अपने घर जा रहे थे कि इसी दौरान किसी अज्ञात बाइक सवार द्वारा धक्का मार दिया गया।इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन इलाज के लिए रात में ही चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।वापस घर आने के बाद गुरुवार की देर शाम ओबरा पुलिस को जानकारी दी गई।ओबरा पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वही घटना को गंभीरता से लेते हुए ओबरा पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए बाइक सवार की जानकारी के लिए आसपास लगे सी सी कैमरे की जांच में जुटी हुई है।