• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. डीजल चोरों का गिरोह हुआ सक्रिय, घर के बाहर खड़ी वाहनों को बना रहे निशान

JK Gupta by JK Gupta
May 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……


ओबरा थाना क्षेत्र में इन दिनों डीजल चोरों का आतंक चरम पर है, एक बार फिर डीजल चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। एक के बाद एक चार पहिया वाहनों की डीज़ल पाइप कटिंग कर बड़े पैमाने पर डीजल चोरी की जा रही हैं, गाड़ियों की टंकियां को खाली कर दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इसका मुख्य केंद्र ओबरा नगर के आर्य समाज चौराहे के क़रीब देखने को मिल रहा है। यहां एक नहीं दो बोलेरो वाहनों के पाइप को काटकर डीजल चोरी कर लिया गया है। मामला उजागर होने के बाद वाहन स्वामियों में दहशत का माहौल है।

बताते चले कि नगर के वीआईपी रोड आर्य समाज चौराहा पर गुरुवार की रात घर के बाहर खड़ी बोलोरो वाहन संख्या यूपी 64 एई 8764 का चोरों ने डीज़ल पाइप काटकर लगभग 30 लीटर डीजल चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब वाहन स्वामी रावटसगंज जाने के लिए अपनी गाड़ी लेकर निकला तो गाड़ी में डीजल काम देख शंका हुई, तत्पश्चात बग्गानाला पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने लगे।

इस दौरान गाड़ी से डीजल गिरने लगा जब देखा तो पता चला कि डीजल पाइप कटी हुई है। वाहन स्वामी पुनः ओबरा लौटा और मोटर गैरेज में गाड़ी दिखाने गया तो पता चला कि बीते एक सप्ताह में लगभग चार-पांच गाड़ियों की ऐसे ही कटी पाइप बदली की जा चुकी है।
बताते चलें कि आर्य समाज चौराहे के समीप हिमगिरी कटरा के पास खड़ी एक बोलेरो वाहन का भी 3 दिन पूर्व इसी तरीके से पाइप काटकर डीजल चोरी कर लिया गया है।

आश्चर्य की बात है कि आर्य समाज चौराहा नगर का एक मुख्य चौराहा है जहां पर पूरी रात 112 नंबर पुलिस की तैनाती रहती है ऐसे में इस तरह की घटना होना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
लगातार इस तरह की बढ़ रही घटनाओं से वाहन स्वामियों में दहशत का माहौल है लोगों ने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

    Previous Post

    म्योरपुर. सीएचसी में अनियमितताओं पर भड़के राज्य मंत्री

    Next Post

    ओबरा. बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत

    Next Post

    ओबरा. बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Recent Posts

    • सोनभद्र. निजी जमीन पर सड़क निर्माण का आरोप, जिलाधिकारी से शिकायत
    • ओबरा. बाइक के धक्के से अधेड़ की मौत
    • ओबरा. डीजल चोरों का गिरोह हुआ सक्रिय, घर के बाहर खड़ी वाहनों को बना रहे निशान
    • म्योरपुर. सीएचसी में अनियमितताओं पर भड़के राज्य मंत्री
    • म्योरपुर. समाज कल्याण राज्य मंत्री ने म्योरपुर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

    Recent Comments

    No comments to show.
    • Privacy Policy

    © 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

    error: Content is protected !!
    No Result
    View All Result
    • Privacy Policy

    © 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.